कढ़ाई चिकन रेसिपी

कढ़ाई चिकन घर पर आज ही बनाइए 


हम सब तो मिट, मछली, चिकन खाते ही है, सप्ताह मेरे 2-3 दिन तो बनता ही है । और चिकन सप्ताह मे 2-3 दिन बनाए या ना बनाए लेकिन रविवार या छुट्टी के दिन तो जरूर बनता है, और हम बनाते है वही पुरानी स्टाइल, चिकन कड़ी, चिकन फ्राई या चिकन मसाला। और रोज एक जैसा खाना सब लोग पसंद नही करते है ।
चलिए आज नये रेसिपी बनाया जाए स्वादिष्ट खाना चिकन कढ़ाई बनाया जाए ।

सबसे पहले जाने की क्या क्या सामग्रीयो की आवश्यकता है ।


सामग्री:-

चिकन कढ़ाई के लिए 

1/ चिकन 1 केजी 

2/ तेल 3 टेबल चम्मच ।

3/ तेज पत्ता 5-6 पिस ।

4/ दालचीनी 3-4 टुकड़े ।

5/ सुखी मिर्च 3-4 पिस ।

6/ प्याज 3 पिस  (कटे हुए )

7/ अदरक पेस्ट 1 टेबल चम्मच ।

8/ लहसुन पेस्ट 2 टेबल चम्मच ।

9/ कश्मीरी मिर्च पाउडर 1 चाय चम्मच ।

10/ हल्दी पाउडर 1 चम्मच ।

11/ टमाटर 2 पिस  ( कटे हुए )

12/ काजू पेस्ट 1 टेबल चम्मच ।

13/ क्यापसिकम (कटे हुए ) 1 टेबल चम्मच ।

14/ हरी धनिया (कटे हुए ) आधा टेबल चम्मच ।

15/ नमक स्वादानुसार ।


कढ़ाई मसाला के लिए ।

1/ सुखी मिर्च 5  पिस ।

2/ धनिया 1 टेबल चम्मच ।

3/ काली मिर्च आधा चाय चम्मच ।

4/ साबुत जीरा 1 चाय चम्मच ।

5/ सौंफ 1 चम्मच ।

6/ लौंग 5 पिस ।

आइए बनाते है चिकन कढ़ाई ।


निर्देश:-

1/ पहले मसाला तैयार करने के लिए 
मिर्च, धनिया, काली मिर्च, जीरा, सौंफ और लौंग हल्का सा भुन ले, हल्के गंध आने पर इसे उतार पिस ले।

2/ अब कढ़ाई को चुल्हा मे चढ़ाए और तेल गरम होने दे।

3/ तेल गरम होने पर तेज पत्ता, दालचीनी, सुखी मिर्च , प्याज और थोड़ा नमक के साथ कुछ देर भुने ।

4/ जब प्याज ब्राउन हो जाए तो अदरक पेस्ट, लहसुन पेस्ट और हल्दी पाउडर डालें । जब सारे मसाले मिक्स हो जाए तो टमाटर और पानी डाल दे ।

5/ जब मसाले थोड़ा पक जाए तो चिकन के टुकड़े डाल दे। अब ढक्कन से ढककर 10-15 मिनट तक पकाएं।

6/ अब जब चिकन पक जाए तो उसमे काजू पेस्ट और शिमला मिर्च की पेस्ट डाल कर 4-5 मिनट तक पकाए।

7/ अब हरा धनिया डाल कर उतार ले ।
अब तैयार है चिकन कढ़ाई । चावल, रोटी, पराठे के साथ गरमा गरम परोसे।

अगर आप अपने पसंदीदा रेसिपी पाना चाहते है तो कमेंट करें।

धन्यवाद ।



মন্তব্যসমূহ

এই ব্লগটি থেকে জনপ্রিয় পোস্টগুলি

চিকেন চিলি রেসিপি

Basanti polao বাসন্তী পোলাও রেসিপি

চিকেন স্যুপ রেসিপি/ Chicken Soup Recipe Bengali