रोज पुडिंग रेसिपी

रोज पुडिंग बनाइये अपने घर पर।

स्वादिष्ट रोज पुडिंग ।


सामग्री:-

1/ दुध 2 कप ।

2/ गुलाब की शरबत 1 चाय चम्मच ।

3/ चाइना ग्रास थोड़ा सा ।

4/ चीनी 3 चाय चम्मच ।

5/ पानी 


रोज पुडिंग बनाने की विधि ।

1/ सबसे पहले चाइना ग्रास पानी मे भिगोकर 10-12 मिनट के लिए छोड़ दीजिए ।

2/ अब एक बर्तन ले गैस पर रख दीजिए धिमि आंच पर। अब इसमे चाइना ग्रास और पानी डाल कर उबाले। चाइना ग्रास पिघलने तक उबाले । जब पूरी तरह पिघल जाए, तो उतार ले ।

3/ अब अन्य बर्तन ले दुध और चीनी गर्म किजिये ।
जब दुध उबलने लगे तब इसमे चाइना ग्रास की पानी और गुलाब शरबत डालकर मिश्रण तैयार कर लें ।

4/ अब इस मिश्रण को 4-5 मिनट तक उबाले । इसके बाद गैस बंद कर दें, उतार कर ठंडा होने तक इंतजार करें।

5/ जब मिश्रण हल्का गुनगुना रहे जाए तब सांचे मे डाल दे और जमने के लिए रख दें 10- 20 मिनट । पुडिंग जमकर सेट हो जाएगी । अगर ठंडा खाने पसंद करते है तो फ्रिज मे रख दीजिए 2-3 घंटे ।
अब तैयार हो चूका है स्वादिष्ट रोज पुडिंग ।

अगर आपको अपनी पसंद की रेसिपी चाहिए तो कॉमेंट करके बताये । हम आपकी पसंद की रेसिपी पोस्ट करेंगे ।
धन्यवाद ।



মন্তব্যসমূহ

এই ব্লগটি থেকে জনপ্রিয় পোস্টগুলি

চিকেন চিলি রেসিপি

Basanti polao বাসন্তী পোলাও রেসিপি

চিকেন স্যুপ রেসিপি/ Chicken Soup Recipe Bengali